आरा, अगस्त 5 -- जगदीशपुर। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा का मंगलवार को सासाराम जाते समय जगदीशपुर के नयका टोला मोड़ पर पार्टी के नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र साह के नेतृत्व में अंगवस्त्र व फूल-मालाओं से स्वागत व सम्मान किया गया। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि पूरे बिहार में एनडीए की लहर है और 2025 के विधानसभा चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा। मौके पर नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र साह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा, मंडल प्रभारी आदित्य कुमार, मनजी चौधरी, संध्या सिंह, मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह, राकेश यादव, कुमार गौतम सिन्हा, अर्जुन प्रसाद, विनय मिश्रा, अमर चौबे, अखिलेश सिंह समेत कई थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.