अररिया, दिसम्बर 16 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड द्वारा बांकी पुर विधायक एवं बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नीतीन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जोगबनी निवासी भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक भानु प्रकाश राय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह बिहार के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि एक कर्मठ युवा नेता को राष्ट्रीय जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि यह नियुक्ति पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। खुशी जाहिर करने वालों में भाजपा नेता रोहित यादव, कुंदन पोद्दार, नरेश यादव, रंजीत झा, पवन सिंह, दिनेश साह, भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया साह, पवन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...