नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- नई दिल्ली, ‌व. सं.। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 129वें संस्करण को राजेन्द्र नगर में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ सुना। इस दौरान सांसद बांसुरी स्वराज के साथ प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक राजन तिवारी के अनुसार रविवार को 7622 पोलिंग बूथ क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नेताओं के साथ कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना। केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ मानसरोवर पार्क में कार्यक्रम को सुना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...