मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा के रामदयालु नगर मंडल की कार्यशाला शनिवार को कन्हौली लेप्रोसी मिशन स्थित मंडल अध्यक्ष उत्पल रंजन के कार्यालय में हुई। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनी। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, महामंत्री रविशंकर कुशवाहा, नगर विधानसभा संयोजक अमिताभ कुमार, जिला मंत्री पूनम वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रंजन ओझा, मंडल महामंत्री अजय चंद्रवंशी, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष नगीना देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.