रुद्रपुर, मार्च 1 -- खटीमा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त खटीमा नगर मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह धामी, नौसर मंडल अध्यक्ष शोभनाथ मौर्य, चकरपुर मंडल अध्यक्ष बिक्रम भाट व झनकट मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह, कंजाबाग मंडल अध्यक्ष महेश राणा का शनिवार को लोनिवि विश्राम गृह में फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने हाईकमान द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी पर आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया, विधानसभा संयोजक भैरव दत्त पांडेय, नवीन बोरा, विमला मुडेला, रेनू भंडारी, जानकी गोस्वामी, नीता सक्सेना, विमला बिष्ट, अनीता ज्याला, डॉ. नवीन भट्ट, सुरेश जीना, ललित जोशी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.