बदायूं, जुलाई 2 -- कादरचौक। भाजपा के शेखूपुर मंडल कादरचौक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य व ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत ने पटका पहनाकर सम्मान किया। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीतिनीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि वह पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ हमेशा खड़ें हैं। ब्लॉक प्रमुख ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता तन, मन और धन से पार्टी की सेवा करता रहे। 2047 तक भारत पूरी दुनिया की प्रथम शक्ति बन जाएगा। ये तभी संभव है जब कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से पार्टी की सेवा करें। इस मौके जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह शाक्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष सेवाराम, दुष्यंत समेत समस्त मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.