गिरडीह, जनवरी 27 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय डॉ. जगदीश प्रसाद कुशवाहा की 27 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को भंडारों स्थित जेपी कुशवाहा कॉलेज परिसर में उनके समाधि स्थल पर सादगीपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं क्षेत्र के गणमान्य व उनके उनके अनुयायियों लोगों ने भाग लिया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर डॉ. कुशवाहा को नमन किया तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन, संगठन निर्माण और समाजसेवा के कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कुशवाहा का जीवन सादगी, सिद्धांत और राष्ट्रसेवा का प्रतीक था। इस अवसर पर डॉ. कुशवाहा के पुत्र सह गांडेय के पूर्व विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.