हरदोई, मार्च 16 -- पाली। होली के दिन बज रहे डीजे को बंद कराने की आशंका पर पिता-पुत्रों ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष की जम कर पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। आरोपित पिता-पुत्रों समेत पांच के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ है। मोहल्ला रामनगर निवासी नन्हे कुशवाहा ने बताया कि वह बिरहाना ख्वाजगीपुर से भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं। होली में रामनगर निवासी मुकेश के दरवाजे पर डीजे बज रहा था। दोपहर दो बजे के आसपास पहुंची पुलिस ने डीजे को बंद करवा दिया। रामनगर निवासी मचले को लगा कि नन्हे ने पुलिस भेजी है। शक पर मचले ने अपने पुत्र मोहन कुशवाहा, सोनू, रुबाली और भतीजे दीपू के साथ लाठी डंडा लेकर नन्हे के घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। दरवाजे पर पड़े टीन शेड को गिरा दिया। पड़ोसियों के आने पर सभी जान से मारने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.