मोतिहारी, अगस्त 11 -- तेतरिया। पीएम श्री जानकी साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्मार्ट क्लास रूम में रविवार को भाजपा के तेतरिया प्रखंड स्तरीय बूथ सशक्तिकरण व तिरंगा अभियान को लेकर कार्यकर्ता की बैठक विधायक श्याम बाबू यादव ने की। बैठक को विधायक श्याम बाबू यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना सबसे जरूरी काम है। आगामी 15 अगस्त को तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया। बैठक में प्रखंड प्रमुख विनय कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष विधाकांत राय, विधानसभा सभा विस्तारक अजय उपाध्याय, संदीप साल्वी, नवीन कुमार, श्याम नंदन राम,लालबाबू ठाकुर, विभूति नारायण सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.