रामगढ़, दिसम्बर 14 -- गोला, निज प्रतिनिधि। भाजपा के नवनियुक्त बरलंगा मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने रविवार को कई कार्यकर्ताओं के साथ प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे और माता के दरबार पूजा-अर्चना कर माथा अेका व मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के बीच जैकेट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले से अधिक ऊर्जावान होकर लोगों की सेवा निस्वार्थ भाव से करता रहुंगा। इसमें सकलु महतो, बंधु महतो व अन्य कई शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...