मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। चुनावी वर्ष में भाजपा के प्रदेश संगठन में जिले को बेहतर प्रतिनिधित्व देकर सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है। इसमें दलित, पिछड़े व अगड़ी जातियों के समीकरण का पूरा ख्याल रखा गया है। संगठन विस्तार से जिले में सभी वर्गों में राजनीतिक बैलेंस बनाने की कोशिश की गई है। इसका उद्देश्य इन वर्गों के बीच पार्टी की स्थिति मजबूत करना है। जिससे विधानसभा चुनाव में इसका भरपूर लाभ मिल सके। प्रदेश संगठन में जिले से दो उपाध्यक्ष व एक महामंत्री बनाए गए हैं। इसमें बोचहां की पूर्व विधायक बेबी कुमारी व अशोक साहनी को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा डॉ. राजेश वर्मा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाई गईं बोचहां की पूर्व विधायक बेबी कुमारी जिले में एकमात्र दलित महिला चेहरा हैं। वे पार्टी की कद्दावर नेता है। पार्टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.