रुद्रपुर, नवम्बर 17 -- गदरपुर। भाजपा के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने सोमवार को विधानसभा गदरपुर के मजराझुत्री गुरुद्वारे में नवनिर्मित टिन शेड का लोकार्पण किया। बताया गया कि यह टिन शेड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वीकृत धनराशि से बनाया गया है, जिससे संगत को बेहतर सुविधा मिलेगी। सुखीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री और सुखीजा का आभार जताया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर, रमेश लाल कांबोज, किशन लाल, कश्मीर चंद, हंसराज, देशराज कांबोज, अमन कांबोज, शिवम त्रिपाठी सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...