मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने मंगलवार को पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया से मुलाकात कर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में संगठनात्मक नियुक्ति व अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक मजबूती को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सचिन कुमार, धर्मेन्द्र साहू, धनंजय झा, भारत रत्न यादव, विजय पांडेय, आशीष श्रीवास्तव व दिवाकर झा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.