गिरडीह, दिसम्बर 22 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के जरमुन्ने में सभा आयोजित कर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने उनकी फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मौके पर उपस्थित भाजपा नेता सह जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने कहा कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का आकस्मिक निधन बहुत ही दुखदाई है। मौके पर स्थानीय लोगों में संतोष कुमार पांडेय, संजय कुमार महतो, मेहीलाल सोनार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.