हाजीपुर, सितम्बर 27 -- पटेढ़ी बेलसर। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महामाया कुमार का शुक्रवार को 40 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वह पार्टी में पिछले कई सालों से पार्टी में सक्रिय थे तथा 2019 से 2022 तक मंडल अध्यक्ष भी रहें। पार्टी संगठन से गहरे जुड़ाव के कारण वे सांगठनिक कार्यो में काफी वयस्त रहते थे। उनकी निधन की खबर सुनकर कई नेता मर्माहत दिखे। वैशाली विधानसभा के संयोजक महेश शाह ने बताया कि अपने दिनचर्या में भी पहली प्राथमिकता पार्टी के कार्यो को देते थे। मृदुभाषी एवं हमेशा चेहरे पर मुस्कान कायम रखते हुए वे दल के द्वारा जो भी दायित्व सौंपा जाता था उसको उन्होंने बखूबी निभाया। भाजपा के कई नेताओं ने उनके पैतृक घर करनेजी गांव पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर प...