रामपुर, फरवरी 23 -- भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा का रविवार देर रात निधन हो गया। जैसे ही उनके निधन की खबर मिली तो शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राकेश मिश्रा का सामाजिक, सांस्कृतिक, सियासी सफर हम सब के लिए सबक-संदेश रहा है, मेरा व्यक्तिगत और रामपुर का अपूर्णनीय नुकसान है। उधर,जानकारी देते हुए बताया गया कि राकेश मिश्रा रामपुर सर्राफा कमेटी के 20 साल तक महामंत्री भी रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...