बुलंदशहर, मई 26 -- भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर छत्रपाल सिंह का सोमवार को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. छत्रपाल सिंह के निधन पर गहरा दुख जताते हुए पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। डॉ. छत्रपाल सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बुलंदशहर स्थित आवास पर लाया गया जहां अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव बिगराऊ में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव बिगराऊ के मूल निवासी डॉक्टर छत्रपाल सिंह फिलहाल बुलंदशहर नगर टीचर्स कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। डॉ. छत्रपाल सिंह बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा से चार बार सांसद और उड़ीसा से राज्यसभा सदस्य और स्याना व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.