मिर्जापुर, जनवरी 12 -- जिगना। क्षेत्र के भटेवरा गाँव में रविवार को डेढ़ सौ जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। कबंल का संबल पाकर उनके चेहरे खिल उठे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं भाजपा गैपुरा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने कंबलों का वितरण किया। ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से गांव के गरीब,असहाय एवं दिव्यांग महिला-पुरुषों को कंबल प्रदान किए गए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि सरकार भी ठंड से बचाव हेतु राजस्व विभाग के माध्यम से गरीबों व दिव्यांग लोगों को निःशुल्क कंबल वितरित कर रही है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता मौर्या, भाजपा गैपुरा मंडल अध्यक्ष संतोष पाठक,जगन्नाथ मौर्या,मनमोहन सिंह मौर्य,शिवकुमार मौर्य,जय श्रीराम, अनिल कुमार,विजय कुमार मौर्य, लालमणि यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.