छपरा, अक्टूबर 13 -- बनियापुर/ इसुआपुर, एक प्रतिनिधि। भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला अध्यक्ष पश्चिमी वृजमोहन सिंह का अहले सुबह आकस्मिक निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। उपचार के दौरान ही उनका निधन सोमवार को हो गया। जिलाध्यक्ष के निधन की सूचना उनके पैतृक गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गयी। आसपास के गांव के सैकड़ों लोग सूचना की सत्यता की जानकारी लेने उनके पैतृक आवास पर पहुंच गए। निधन की सूचना जिसने भी सुनी वह कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गया। श्री सिंह आजीवन समाजसेवा से जुड़े रहे। वे भाजपा के आजीवन सदस्य भी रहे। वे जिलापरिषद भी निर्वाचित हुए थे। वे काफी मिलनसार व हंसमुख स्वभाव के थे। स्थानीय स्तर पर उन्हें भाजपा का भीष्मपितामह भी कहा जाता था। निधन की सूचना पर सांसद जनार्दन सिंह सीग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.