पीलीभीत, अप्रैल 20 -- भाजपा के नगरअध्यक्ष और उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के बीच हुए विवाद का शनिवार रात 12 बजे पटाक्षेप हो गया। शहर के सभ्रांत व्यापारियों और भाजपा के पदाधिकारियों की मौजूदगी में थाना सुनगढ़ी में दोनों के बीच समझौता हो गया। हालांकि समझौते से पूर्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और युवा विंग के नगर मंत्री निमित अग्रवाल को थाना सुनगढ़ी पुलिस ने रात साढ़े 10 बजे व्यापारियों की सुपूर्दगी में दे दिया था। इसकी भनक लगते ही भाजपा के नगर अध्यक्ष भी अपने समर्थकों और भाजपा पदाधिकारियों संग थाना सुनगढ़ी पहुंच गए। समझौते की बात कहने पर पुलिस ने दोबारा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष को बुलाकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता करवाया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को भाजपा के नगर अध्यक्ष की उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.