प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। संगठन पर्व के तहत भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा 16 मार्च को संभावित है। इस दौरान संगठन चुनाव पर्यवेक्षक, जिला चुनाव अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रयागराज के संगठन चुनाव पर्यवेक्षक और भाजपा प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता ने बताया कि 16 मार्च को जिलों में जाकर जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। ये पूरी प्रक्रिया पार्टी के जिला कार्यालय में होगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने बताया कि 16 मार्च को दोपहर दो बजे सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन होगा। इस दौरान संगठन चुनाव पर्यवेक्षक, जिला चुनाव अधिकारी के अलावा मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, वर्तमान एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रयागराज गंगापार, यमुनापार एवं महा...