प्रयागराज, मार्च 16 -- भाजपा महानगर, यमुनापार और गंगापार के जिलाध्यक्षों की घोषणा रविवार को दोपहर दो बजे होगी। घोषणा से पूर्व बैठक पहले पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में होना था, लेकिन अब जिला पंचायत सभागार में वर्तमान जिलाध्यक्ष, सभी जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारी, ज़िले में निवासी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं क्षेत्र के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। बैठक में ज़िला चुनाव अधिकारी पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, प्रयागराज के पर्यवेक्षक और प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता, यमुनापार जिला निर्वाचन अधिकारी हरिचरण सिंह कुशवाहा, प्रदेश सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधियों संग उपस्थित रहेंगे। भाजपा यमुनापार के मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने जिलाध्यक...