मुरादाबाद, मार्च 23 -- नगर के मोहल्ला ऋषिपुरम निवासी भाजपा के जिला मीडिया संयोजक का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह काफी समय से मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, रविवार को उन्हें वापस लाया जा रहा था कि अचानक सवेरे तबीयत खराब हो जाने की वजह से सांस लेने में तकलीफ हुई, कुछ ही समय में उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया, उनके मौत की खबर से परिवार में सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बिलारी के मोहल्ला ऋषिपुरम् निवासी 45 वर्षीय आदित्य प्रताप शाक्य पुत्र रामपाल सिंह शाक्य अब से 7 दिन पूर्व मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए। जहां उनका इलाज चल रहा था। वह इलाज के दौरान स्वस्थ हो गए। उन्हें घर लाने की तैयारी चल रही थी। सवेरे के वक्त अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई, डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लेकिन उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.