जहानाबाद, जून 25 -- पार्टी के जिला कार्यालय में पार्थिव शरीर के दर्शन को उमड़ी भीड़ -पार्टी नेताओं के अलावा पूर्व सांसद व स्थानीय विधायक ने जताया दुख जहानाबाद, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला उपाध्यक्ष सोहन प्रसाद कक्कू का बुधवार की सुबह अचानक हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन से भाजपा सहित अन्य दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दरअसल सुबह में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी तो उन्हें सदर अस्पताल लाया गया लेकिन वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना के बाद जिले भर के पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बाद में भाजपा जिला कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। वहां पार्टी के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार सहित कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.