अलीगढ़, मार्च 9 -- भाजपा के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को 95 ने ठोंकी दावेदारी -मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष तक अध्यक्ष बनने के लिए आगे आए -दो चुनाव अधिकारियों ने लिए आवेदन, अब तीन नामों का तैयार होगा पैनल फोटो- फैक्ट फाइल 47 महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 48 जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा के जिलाध्यक्ष‌ व महानगर अध्यक्ष पद के लिए 95 पदाधिकारियों ने रविवार को चुनाव अधिकारियों के सामने दावेदारी ठोंकी। इसमें मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष तक ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। प्रदेश स्तर से भेजे गए दो चुनाव अधिकारियों ने सभी के नामांकन पत्र लिए। अब जिला व महानगर स्तर पर तीन नामों का पैनल तैयार होगा। जिसके बाद प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषणा की जाएगी। भाजपा महानगर व जिलाध्यक्ष पद...