धनबाद, जनवरी 17 -- सिंदरी। सिन्दरी भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को अरविन्द पाठक की अध्यक्षता में नवनियुक्त ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार का स्वागत किया गया। मोहन कुंभकार ने कहा कि पार्टी की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत भाजपा को जिले में तीन विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत मिली है। आगे भी संगठन को और सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर काम करना होगा। धनबाद जिले में तीन और विधानसभा क्षेत्र में जीत दिलाने की चुनौती है। हमें उसमें सफल होना है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने मोहन कुंभकार को शुभकामनाएं दी। अरविन्द पाठक ने कहा कि मोहन कुंभकार को जिला अध्यक्ष बनाया जाना संगठन के लिए गौरव की बात है। समारोह में शैलेश सिंह, दिनेश सिंह, राकेश तिवारी, प्रकाश बाउरी, राघव तिवारी, विजय सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...