सीवान, सितम्बर 25 -- दरौंदा। प्रखंड के नवलपुर निवासी सह भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन बुधवार को ब्रेन हेमरेज से हो गया। विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि यह भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। वे मेरे अभिभावक थे। इनका निधन दरौंदा विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए भी दुःख की घड़ी है। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा मे मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, अरुण भारती, मनीष सिंह समेत कई नेताओं ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...