देवरिया, मार्च 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई। सपा प्रवक्ता मनीष सिंह ने कहा कि 15 मार्च से जिला प्रशासन कब्जा मुक्ति अभियान चलाने जा रहा है। यह अभियान भाजपा के इशारे पर शुरू किया जा रहा है। विकास के नाम पर दलित, कमजोर, निरीह लोगों का शोषण किया जाएगा। बड़े व सामंती लोगों ने जमीनों पर कब्जा किया है। लेकिन उनके पास तक शासन व प्रशासन के हाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतान होगा। कब्जा मुक्ति अभियान के विरोध सपा कर रही है और लगातार संघर्ष जारी रहेगा। सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव ने कहा कि देश व प्रदेश भय, भुख व भ्रष्टाचार की आग में झुलस रहा है। देवरिया में अतिक्रमण हटाने की जिला प्रशासन की तैयारी है। इससे जिले का वातावरण प्रभावित ...