लखनऊ, जून 5 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की विकास के लिए न तो कोई योजना है और नहीं जनजीवन की सुरक्षा के लिए कोई विजन है। केवल थोथी बयानबाजी से ही वह अपना काम चला रहा रही है। पर्यावरण की समस्या आज की ज्वलंत समस्या है। वनसम्पदा नष्ट होती जा रही है। नदियां सूख रही है। तालाब मिटते जा रहे हैं। ग्लोबल वार्मिंग से धरती पर जिंदगी खतरे में है। पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा पर्व पर भाजपा सरकार का काम दमदार सिर्फ विज्ञापनों में झलकता है। अखिलेश ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा है कि नदियां जीवन देती है, किसी का जीवन लेती नहीं है। भाजपा सरकार गंगा-जमुना या गोमती पर सिर्फ सियासत करती है। नदी की सफाई की जगह केवल फंड का सफाया करना उसका ध्येय है। नदियों के नाम पर ठगने में भी भाजपा माहिर है। नमामि गंगे योजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.