लखनऊ, मई 26 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अपराधी खुले आम गोलियां चला रहे हैं। अपराधियों को कानून का डर नहीं रह गया है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है। कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार का जीरो टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है। यह कैसी भाजपा सरकार है, जहां चारों तरफ अराजकता ही अराजकता है। अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा है कि भाजपा सरकार में राजधानी लखनऊ तक में लोग सुरक्षित नहीं हैं। लखनऊ में दिनदहाड़े गोलियां चल रही है। गैंगवार हो रही है। राजधानी लखनऊ के सर्वोदय नगर में सड़क पर दौड़ा कर गोली मारी गई। लखनऊ के ही पारा में प्रापर्टी डीलर के दफ्तर में दबंगों ने लाठी-डंडों से हमलाकर पिटाई की। नोएडा में सिपाही सौरभ देशवाल की दब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.