बहराइच, मार्च 9 -- मुसलमान सपा को छोड़ दें तो सपा दो कौड़ी की पार्टी आज यूपी में दम है, माफिया कापते हैं कैसरगंज, संवाददाता। कैसरगंज के एसआर लॉन मे आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। माफियाओं की सिट्टी-पिट्टी गुम है। भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करके पार्टी को आगे बढ़ने का काम कर रहा है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति बदहाल थी। गुंडा माफियाओं का राज था। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी । जमीन व मकान पर सपा के लोग अवैध कब्जा कर रहे थे। जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है चारों तरफ अमन चैन है। नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र को ...