बदायूं, नवम्बर 10 -- सहसवान, संवाददाता। सहसवान विधानसभा में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित विधानसभा कार्यशाला में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विधानसभा संयोजक अनुज माहेश्वरी ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। बूथ ही भाजपा की सबसे मजबूत कड़ी है, और मतदाता पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से हम हर मतदाता तक पहुंच बनाकर संगठन को और अधिक सशक्त कर रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को देखना है उसके बूथ पर कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए। भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की जीवंत कड़ी है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान हमारे बूथों को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने का अवसर है। इस मौके पर अभियान संयोजक शैलेंद्र शर्मा, जिला सोशल मीडिया संयोजक अनुराग दीक्षित, मंडल अध्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.