हजारीबाग, जनवरी 30 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। भाजपा पूर्वी मंडल की बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष सुखदेव रजवार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन महापर्व के तहत चल रहे सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का सक्रिय सदस्य बनने के लिए हर हाल में रेफरल कोड के माध्यम से 50 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना अनिवार्य है। जो कार्यकर्त्ता 50 सदस्य नहीं बना पाते हैं, वे सक्रिय सदस्य से वंचित हो जाएंगे। पार्टी की किसी भी कमेटी में उन्हें दायित्व नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा बैठक में हजारीबाग सांसद द्वारा बसंत पंचमी के दिन आयोजित किए जा रहे 101 वर-वधू जोड़ी के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस वैवाहिक महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रत्येक पंचायत से एक वाहन की व्यवस्था की गई है। कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.