मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के आगामी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी के 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के संबंध में शक्ति केंद्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्षों को कार्य का वितरण किया गया । प्रत्येक बूथ के अध्यक्ष को तथा शक्ति केंद्र संयोजक तथा प्रभारी को अपने केंद्र पर पार्टी का ध्वज फहराना होगा। नगर मंडल कार्यालय पर रविवार को प्रातः 10:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा । आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगे । भारतीय जनता पार्टी 14 अप्रैल को समरसता दिवस के रूप में मनाएगी। इस बैठक में नगर मंडल नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, महामंत्री दिनेश कुमार प्रजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.