मऊ, जनवरी 24 -- मऊ, संवाददाता। जिला पंचायत के सभागार में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन और एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा करना था। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। साथ ही पार्टी की नीतियों सरकार की उपलब्धि और मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर जन जागरण करने और उनकी समीक्षा करने का आह्वान किया। इस बैठक में मंडल के सभी अध्यक्षों के साथ-साथ जिला स्तर के अधिकारियों व सदस्यों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक रामविलास चौहान, पूर्व विधायक विजय राजभर, संगीता द्विवेदी, संतोष राय, कृष्ण कांत राय, सचिंद्र सिंह, पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.