बरेली, फरवरी 10 -- लोकसभा चुनाव की आहट के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को धार देने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में अब जिला स्तर तक संगठन को नए सिरे से सक्रिय और मजबूत बनाने की रणनीति पर काम शुरू हो गया है। इसी क्रम में बरेली जिला, महानगर और आंवला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, लंबे मंथन के बाद तैयार की जा रही सूची में कई नए और कर्मठ चेहरों को मौका दिया जाएगा, जबकि कुछ पुराने पदाधिकारियों को आयोग और निगमों में समायोजित करने की भी तैयारी है। बरेली की तीनों इकाइयों में अध्यक्ष समेत 21-21 पदाधिकारी मनोनीत किए जाएंगे। इनमें आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री और एक कोषाध्यक्ष शामिल होंगे। कार्यकारिणी में कुल 90 सदस्य रहेंगे, जो संगठनात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.