गुड़गांव, दिसम्बर 18 -- गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कथित तौर पर थोपे गए झूठे मुकदमों और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस ने गुरुग्राम में अपनी ताकत दिखाई। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय गुरुकमल के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन न केवल भाजपा की नीतियों के विरोध में था, बल्कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पक्ष में आए हालिया घटनाक्रमों को 'सत्य की जीत' के रूप में मनाते हुए आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से भाजपा ने बदले की भ...