पटना, सितम्बर 10 -- विभिन्न प्रदेशों से बिहार आयी भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता 18 सितंबर तक राज्य के 121 विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगी। खासकर महिला सशक्तीकरण के कार्यों की चर्चा करेंगी। इसको लेकर बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रवासी महिला विस्तारक अभियान की बैठक हुई। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रवासी महिला विस्तारण की विधानसभावार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बैठक में कई राज्यों की वरिष्ठ महिला नेता और महिला विस्तारकों ने हिस्सा लिया और संगठनात्मक विस्तार एवं सशक्तीकरण को लेकर गहन चर्चा हुई। मौके पर डॉ. जायसवाल ने कहा कि प्रवासी महिलाओं की सक्रिय सहभागिता एवं संगठन के प्रति समर्पण निस्संदेह पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। बिहार की महिलाएं के सशक्तीकरण को लेकर नई उड़ान भर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.