जहानाबाद, जून 1 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। भाजपा प्रदेश कमेटी की घोषणा पर जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जहानाबाद निवासी डॉ प्रमोद चंद्रवंशी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राधा मोहन शर्मा को प्रदेश महामंत्री बनाने पर जहानाबाद के संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। डॉ प्रमोद चंद्रवंशी का जहानाबाद के संगठन पर विशेष ध्यान रहता है। राधा मोहन शर्मा जहानाबाद जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके है इन दोनों को प्रदेश पदाधिकारी बनाये जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व एवम प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को साधुवाद दिया है।बधाई देने वाले में विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश वर्मा, जय प्रकाश केशरी, कृष्ण मुरारी, कृष्ण कांत, कृष्णा गुप्ता, नागेंद्र मेहता, मुन्नी चंद्रवंशी, अन्नपूर्णा भास्कर, जिला...