हरिद्वार, फरवरी 7 -- भाजपा की नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल के लिए भी जलभराव मुख्य चुनौती बनकर सामने आएगी। पूर्व के दो मेयर भाजपा के मनोज गर्ग और कांग्रेस की अनिता शर्मा दोनों इस समस्या का समाधान नहीं करा सके। इस बार भाजपा के पूर्ण बहुमत वाले बोर्ड में मेयर किरण जैसल जलभराव की प्रमुख चुनौती से कैसे पार पाएंगी, आगे पता चलेगा। नगर निगम क्षेत्र का उत्तरी तथा मध्य क्षेत्र की मुख्य समस्या बारिश के दौरान जलभराव की रही है। ज्वालापुर और कनखल क्षेत्र भी जलभराव की समस्या से पार नहीं पा सके हैं। यह समस्या समस्या विधानसभा चुनाव में मुददा भी बन चुकी है। भाजपा की पहली महिला मेयर किरण जैसल को भी जलभराव की समस्या का निराकरण कराने की चुनौती रहेगी। वह इस समस्या का किस तरह समाधान कराएंगी, इसका जनता को इंतजार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.