अमरोहा, अप्रैल 14 -- भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के मौके पर गांव चलो अभियान के दौरान नगलिया मुंशी गांव में भाजपा पदाधिकारियों ने प्रवासी के रूप में पहुंचकर बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति व पन्ना प्रमुख के साथ बैठक की। स्थापना दिवस एवं सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक एवं सभापति कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई। इस मौके बूथ अध्यक्ष महिपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विजय चौधरी, चंद्रप्रकाश शर्मा, अंकित सागर, नरेंद्र कुमार, दीपक सैनी, चंचल सैनी, सतेंद्र सागर, राजवीर सागर, सौरभ सिंघानिया, रूपचन्द्र चौहान व गनपत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.