गया, मई 14 -- भारतीय सैनिकों के शौर्य पर जो भाजपा तिरंगा यात्रा निकल रही है वह तिरंगा यात्रा नहीं, चुनावी यात्रा है। आज भी हमारे देश के सीजफायर पर कुछ बोल नहीं रहे हैं पर उनकी आंखों में आंसू है। उक्त बातें राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अलका लांबा ने नारी न्याय संवाद के दौरान बैरागी डाक स्थान के समीप कार्यक्रम में कही। उन्होनें कहा कि हमारी सेना शहीद होने के लिए तैयार थी वह जीत के करीब थी। बिना शर्त के अमेरिका की मध्यस्ता पर सीजफायर की घोषणा उचित नहीं है। इसके लिए हमलोगों ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की, लेकिन प्रधानमंत्री ने उसे टाल दिया। बिहार के मजदूर कर रहे प्लायन, नहीं मिल रही न्यूनतम मजदूरी अलका लांबा ने कहा कि बिहार के मजदूर दिल्ली में जाकर सड़के व फलाई ओवर बना रहे हैं। वह बिहार में भी काम कर सकते थें। उन्हें बाहर प्लायन होन...