गुड़गांव, जून 25 -- गुरुग्राम। भाजपा सरकार ने जिस तरह से 1975 में लगे आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो रही है, वह पूरी तरह से जनता का ध्यान भटकाने का मात्र असफल प्रयास है। क्योंकि पूरे देश भाजपा की कुरीतियों को जानता है। आपातकाल की आड़ में भाजपा अपने बुरे कर्मों को छिपाने का काम कर रही है। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा। पंकज डावर ने कहा कि भाजपा को जवाब देना चाहिए कि क्या वह आज खुद लोकतंत्र की कसौटी पर खरी उतर रही है। भाजपा की तानाशाही नीतियों के सामने आपातकाल की बहस बेमानी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगाने वाली भाजपा ने पिछले 10 साल से ज्यादा के शासनकाल में लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। चुनाव आयोग से लेकर जांच एजेंसियों तक को अपने राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.