मऊ, सितम्बर 11 -- मधुबन। विधानसभा क्षेत्र मधुबन के सिपाह के खनतिया में बुधवार को सपा की ओर से पीडीए चौपाल आयोजित किया गया। चौपाल की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि तानाशाह भाजपा सरकार का अब अंत आ गया है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार से जनता को धोखा मिला है। कहा कि भाजपा सरकार यह भूल गई है कि जनता की चुनी हुई सरकार है। बाबा साहब के संविधान की वजह से सरकार चल रही है। सरकार संविधान और आरक्षण दोनों खत्म करने की फिराक में लगी है, लेकिन हम सरकार के मंसूबे को कामयाब होने नहीं देंगे। चौपाल में सपा के वरिष्ठ नेता भीमल कुशवाहा ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई और गिरती हुईं कानून व्यवस्था से जनता घबरा गई है। अध्यक्षता श्याम कुंवर यादव तथा संचालन जितेन्द्र यादव ने किया। चौपाल में पूर्व प्रधान सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.