चतरा, फरवरी 8 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि देश की राजधानी में भाजपा को सताइस वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद प्रचण्ड बहुमत से जीत मिली है। जिसे लेकर पत्थलगड्डा के भाजपाइयों में हर्ष व्याप्त है। खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की शुभकामनाएं देते हुए नज़र आए। वहीं भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री बासुदेव दांगी ने बताया कि काफ़ी लम्बे वक्त के बाद भाजपा दिल्ली में घर वापसी किया है। हालांकि भाजपा के तरफ सिर्फ मोदी की गारंटी से ही भाजपा को इतनी बड़ी जीत मिली है। जबकि मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि जिस प्रकार जनता भाजपा को प्रचण्ड जीत दिला रही है उससे साफ़ जाहिर होता है कि अभी भी देश में मोदी की गारंटी चल रही है। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरविन्द ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा शासित राज्यों में विकास हुआ है एवं देश अग्रतर उन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.