बदायूं, जनवरी 13 -- बदायूं। कांग्रेसियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार सोमवार के लिए मनरेगा बचाओ चौपाल आयोजित की। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा पर मनरेगा मजदूरों का मनरेगा का प्रारूप बदलकर उनका हक छीनने के गंभीर आरोप लगाये मनरेगा प्रभारी सुनीता सिंह, प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह एवं शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने नाई पिंडारी, बांस बारोलिया, नाधा गोटिया में मनरेगा बचाओ संग्राम एवं एसआईआर कार्यक्रम को संबोधित किया। ओमकार सिंह ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता की समस्याओं का समाधान खोजने के बजाय गरीबों और मजदूरों को उलझाने में लगी हुई है। उन्होंने 2005 में लागू महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का जिक्र किया, जो लोगों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी देता था और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.