पीलीभीत, जून 15 -- भाजपा मंडल ने ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अमित वाल्मीकि और विशिष्ट अतिथि अमरिया ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद कश्यप ने की। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद 12 जून को अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लंदन ले जा रहे विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह ने भाजपा के केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और सभी से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।भा...