गोपालगंज, अगस्त 2 -- - प्रदेश उपाध्यक्ष व सदर विधायक ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित - कहा कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा गोपालगंज सदर। सदर विधानसभा क्षेत्र के शहर स्थित ब्लॉक मोड़ के सम्राट अशोक भवन में शनिवार को भाजपा की बूथ अध्यक्ष एवं बीएलओ की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक कुसुम देवी ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक साहनी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यशाला संगठन की मजबूती तथा आगामी चुनावी चुनौतियों की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रभारी दुर्गा राय, जिला महामंत्री दीपक कुमार दीपू, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह और प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.