दुमका, सितम्बर 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला की आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला एवं सेवा पखवाड़ा के तहत प्रबुद्ध संवाद बुधवार को अग्रसेन भवन में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला से हुई। कार्यशाला में प्रभारी के रूप में भाजपा नेता परितोष सोरेन उपस्थित हुए। परितोष सोरेन ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत आर्थिक, सामाजिक और भी सांस्कृतिक मोर्चे पर आत्मनिर्भरता की दिशा में अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है। यह अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण का राष्ट्रीय संकल्प है। कहा आत्मनिर्भर भारत का मूल मंत्र है लोकल को ग्लोबल बनाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द...