बेगुसराय, जनवरी 11 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत परम वैभव की ओर अग्रसर है। अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में जिन अंग्रेजों ने कभी भारत को गुलाम बनाया था, आज उन अंग्रेजों से भी भारत आगे निकल चुका है। आने वाले समय में देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विश्वगुरु बनने का सपना साकार होगा। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहीं। वे हर्ष गार्डेन में रविवार को एबीवीपी के पुरातन कार्यकर्ता समागम सह सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में भाजपा जिस मुकाम तक पहुंची है, उसका श्रेय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संघर्षों को जाता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने की लड़ाई की शुरुआत भी एबीवीपी से हुई थी। जिन-जिन मुद्दों को ले...